शहर विधायक ने किया सीसी रोड का लोकार्पण, 15 लाख की लागत से हुआ है निर्माण

शहर विधायक ने किया सीसी रोड का लोकार्पण, 15 लाख की लागत से हुआ है निर्माण

शहर के समग्र विकास के लिए लगातार किए जा रहे कार्यः महेश चंद्र गुप्ता

सबकी बात न्यूज

बदायूं। विधानसभा क्षेत्र बदायूं में आने वाले आंबेडकर छात्रावास के समीप 15 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड का लोकार्पण शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। यह सड़क संदीप राठौड़ के आवास से रजनीश के प्लॉट तक बनाई गई है। 

इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उनका स्पष्ट लक्ष्य है कि शहर में कोई भी सड़क जर्जर अवस्था में न रहे। जहां-जहां से सड़क एवं अन्य समस्याओं की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, वहां तत्काल प्रभाव से समाधान कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास को नई दिशा देने के लिए शीघ्र ही पीपीपी मॉडल के तहत आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसके अतिरिक्त, शहर की विभिन्न सड़कों का निर्माण डूडा एवं विधायक निधि के माध्यम से कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कचहरी से गौरी शंकर मंदिर तक जल्द ही आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी, जिससे इस मार्ग की भव्यता और बढ़ेगी। इसके साथ ही इस रोड के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया है, जिससे आवागमन और सुगम होगा।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन में हो रही वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, टिंकू राठौर, अलोक पटेल, रजनीश, जोंटी बाल्मीकि, संजीव पटेल, निहाल आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto
  • user by अनिरुद्ध यादव

    बहुत दुखद लेकिन इसका प्रशासन भी जिम्मेदार है।

    quoto
  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto