निजी नलकूप के ट्रांसफार्मर से केबल डालकर की जा रही बिजली चोरी, विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई
SAB KI BAAT
Jun 22 2026
1790
उघैती के गांव धर्मपुर सरेरा का मामला, शिकायतकर्ता की नहीं हो रही सुनवाई
सबकी बात न्यूज
बदायूं। निजी नलकूप के ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि इसकी शिकायत उसने विभागीय अधिकारियों से की लेकिन किसी ने चेकिंग करने की जहमत तक नहीं उठाई।
मामला उघैती थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर सरेरा का है। यहां रहने वाले अमरपाल सिंह का कहना है कि छिबउकला से सरैरा मार्ग पर खिन्नी वाले महाराज के मंदिर से अमृत सरोवर सरैरा के पास उनका निजी नलकूप है, जिसके ट्रांसफार्मर से गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध तरीके से केबल डाल ली है और अपना नलकूप चला रहे हैं। यह लोग
(देखें बिजली चोरी का वीडियो) -
उनके परिवार के ही हैं, जिनकी शिकायत उन्होंने विभागीय अधिकारियों से की। अमरपाल के अनुसार, शिकायत करने पर जेई को मामले की जांच सौंपी गई लेकिन वह देखने तक नहीं आए। आरोप है कि वह आज-कल की कहकर टाल रहे हैं। ऐसे में आरोपित जमकर बिजली चोरी कर रहे हैं, साथ ही कार्रवाई न होने के कारण उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं। बिजली चोरी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किया जाना कहीं न कहीं उनकी संलिप्तता भी दर्शा रहा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT