ऑनलाइन योग कार्यशाला के पांचवे दिन विद्यार्थियों ने सीखे विशेष योगासन और ध्यान की विधाएं
मदर एथीना स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही कार्यशाला
सबकी बात न्यूज
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही अनवरत ऑनलाइन योग कार्यशाला के पांचवे दिन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शारीरिक एवं मानसिक संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस ऑनलाइन सत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विशेष सत्र की शुरुआत शरीर को ऊर्जावान बनाने वाले सूक्ष्म व्यायाम और वार्म-अप क्रियाओं के साथ हुई। इसके पश्चात योग प्रशिक्षिका द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक एकाग्रता और शांति के लिए ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यशाला के मुख्य भाग में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के लाभकारी आसनों का व्यावहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से भू-नमन आसन, नटराज आसन, भुजंग
आसन और धनुरासन का शुद्ध व सटीक अभ्यास शामिल रहा।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पूर्ण और वैज्ञानिक पद्धति है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी और डिजिटल युग में विद्यार्थियों के लिए मानसिक एकाग्रता, आत्म-नियंत्रण और शारीरिक आरोग्यता परम आवश्यक है। हमारी इस ऑनलाइन योग कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही योग के प्रति रुचि जागृत करना है ताकि वे एक स्वस्थ शरीर और संतुलित मस्तिष्क के साथ उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
540
-
जिला
184
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
