मदर एथीना स्कूल में ऑनलाइन योग कार्यशाला के सातवें दिन इम्युनिटी बढ़ाने पर दिया गया जोर
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में चल रही ऑनलाइन योग कार्यशाला के सातवें दिन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के महत्त्वपूर्ण उपाय सिखाए गए।
इस सत्र के दौरान योग प्रशिक्षिका निधि सक्सेना ने बताया कि दैनिक जीवन में प्राणायाम और विशिष्ट योगासनों को शामिल करके हम अपने इम्युनिटी सिस्टम को प्राकृतिक रूप से बेहतर कर सकते हैं। कार्यशाला में कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका प्राणायाम का विशेष अभ्यास कराया गया, जो श्वसन प्रणाली को
मजबूत बनाने और शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में सहायक हैं। इसके साथ ही इम्युनिटी को दुरूस्त रखने के लिए ध्यान और संतुलित आहार के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने अपना संदेश साझा करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। आज के समय में जब हमें विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, तब हमारे शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी है। योग और प्राणायाम केवल शारीरिक व्यायाम नहीं हैं, बल्कि यह हमारी आंतरिक शक्ति और इम्युनिटी को बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। अतएव इसकी जानकारी हमारे विद्यार्थियों को होना अत्यंत आवश्यक है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
970
-
बदायूं समाचार
638
-
गतिविधियां
541
-
जिला
185
Recent Comment
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
-
by अनिरुद्ध यादव
बहुत दुखद लेकिन इसका प्रशासन भी जिम्मेदार है।
-
by Shoeb
Nautanki mla
SAB KI BAAT
