साहब...'पत्नी गैर मर्दों से बनाती है शारीरिक संबंध, मुझे देती है जान से मारने की धमकी'
पति की गैर मौजूदगी में आते हैं गैर मर्द, पीड़ित पति ने व्यथा सुनाते हुए पुलिस को दी तहरीर
सबकी बात न्यूज
चंदौसी (संभल)। एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा रोकने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि पत्नी लोगों के साथ संबंध बनाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाती है और फिर उन्हें ब्लैकमेल करती है। पति ने पत्नी से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
मामला संभल जिले की तहसील चंदौसी का है। यहां के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से की गई शिकायत में कहा है कि उसकी शादी कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ 2019 में हुई थी। बाद में वह अपनी पत्नी के साथ मुरादाबाद के लाइनपार इलाके में रहने लगा। इसी दौरान उसे पता चला कि उसके काम पर जाने के बाद पत्नी गैर मर्दों के साथ मोबाइल फोन पर बात करने लगी। मोहल्ले वालों ने बताया कि उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी अन्य मर्दों को बुलाती है। पीड़ित के अनुसार, उसने अपनी पत्नी को समझाया और उसे वापस चंदौसी ले आया। यहां उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया और उनके साथ चली गई।
-----
नशीला पदार्थ देकर युवक से बनाए संबंध, करने लगी ब्लैकमेल
चंदौसी (संभल)। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी विगत तीन जून को मुरादाबाद के एक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसकी पत्नी ने उस व्यक्ति को एक दिन मुरादाबाद वाले मकान पर बुलाया था और चाय में नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद पत्नी ने उस व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाये और और उसके अश्लील वीडियो और फोटो खींच लिए। इसके बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 17 हजार रुपये का मोबाइल ले लिया।
------
धमकी दी- 'जहर का इंजेक्शन देकर दिखा देंगे आत्महत्या'
चंदौसी (संभल)। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसके पास उसकी पत्नी व मुरादाबाद के पीड़ित युवक की ऑडियो कॉल है। इसे उसने अपनी पत्नी को सुनाया तो वह गुस्से से आगबबूला हो गई और धमकी दी की वह उसे जान से मरवा देगी। पीड़ित के अनुसार, जब उसने अपनी पत्नी की शिकायत उसके मायके वालों से की तो उन्होंने भी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वे उसे जहरीला इंजेक्शन देकर मार देंगे और आत्महत्या दिखा देंगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए उसकी जान की हिफाजत करने के साथ-साथ पत्नी पर कार्रवाई की मांग की है।
SAB KI BAAT
