मक्का की फसल तोड़ रहे थे चाचा-भतीजी...मौत बनकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, चाचा की मौत

मक्का की फसल तोड़ रहे थे चाचा-भतीजी...मौत बनकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, चाचा की मौत

बुरी तरह झुलस गई भतीजी, पहले भी टूटकर गिर चुके हैं तार

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मक्का की फसल तोड़ रहे चाचा-भतीजी पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। बचकर भागे चाचा की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि भतीजी बुरी तरह झुलस गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

मामला दातागंज तहसील के गांव खानपुर दया का है। यहां रहने वाले सुनील अपनी भतीजी अपेक्षा व कुछ ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार सुबह खेत से मक्का की फसल तोड़ रहे थे। खेत के ऊपर से 11 हजार की लाइन का तार जा रहा है। बताया जाता है कि इसी बीच यह तार तेज चिंगारी के साथ टूटकर नीचे आ गिरा। इसे देखकर खेत में काम कर रहे लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। सुनील और अपेक्षा भी बचकर भागे। बताया जाता है कि एक खेत में मवेशियों से सुरक्षा के लिए तार लगाए गए थे। सुनील इन्हीं तारों के बीच से निकलकर भागे तो करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनके पास खड़ी भतीजी अपेक्षा भी बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों ने फोन से एसडीएम और बिजली विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर सप्लाई बंद कराई। झुलसी अपेक्षा को सीएचसी लाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए बदायूं भेज दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह हाईटेंशन लाइन बहुत ही जर्जर स्थिति में आ चुकी है, लेकिन विभाग ने कुछ नहीं किया। इससे पहले भी यह तार कई बार टूटकर गिर चुका है, लेकिन इस बार एक व्यक्ति की जान चली गई।

मुख्य फोटो सौजन्य-एआई


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto