घरेलू कलह में महिला ने लगाई फांसी, मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज का आरोप
SAB KI BAAT
Jul 29 2025
1520
सम्भल। असमोली क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज मांगने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
गांव में रहने वाले अमित कुमार मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह रोजगार कि सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे। उनकी पत्नी व माता-पिता गांव में ही रहते हैं। मंगलवार की दोपहर अमित की 21 वर्षीय पत्नी नेहा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब नेहा के पड़ोसी किसी काम से उसके घर आए और उन्होंने नेहा के शव को फंदे से लटका देखा। इसके बाद गांव में शोर मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को फंदे से उतारा।
इधर नेहा के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल वालों पर दहेज के लिए नेहा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई राम ने बताया कि उसका जीजा अमित कुमार शादी के बाद से ही उसकी बहन नेहा को मारता पीटता रहता था और दहेज में बुलेट मोटरसकिल की मांग करता रहता था। उसने बताया कि उन्होंने पहले ही अपनी बहन की शादी अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज देकर हिंदू रीति रिवाज से की थी उसके बाद भी आए दिन ससुराल वाले उसे परेशान करते रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
971
-
बदायूं समाचार
639
-
गतिविधियां
541
-
जिला
185
Recent Comment
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
-
by अनिरुद्ध यादव
बहुत दुखद लेकिन इसका प्रशासन भी जिम्मेदार है।
-
by Shoeb
Nautanki mla
SAB KI BAAT
