डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी से सपा महिला सभा आक्रोशित, ज्ञापन सौंपा
SAB KI BAAT
Jul 30 2025
2390
जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने मौलाना पर मुकदमा दर्ज कर की गिरफ्तारी की मांग
सबकी बात न्यूज
बदायूं। सांसद डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने गलत बयानी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि यह हमला डिंपल यादव पर नहीं बल्कि हर एक उसे महिला पर है जो सम्मान और संविधान के दायरे में जीना चाहती है। हमारी शालीनता को हमारी कमजोरी समझने की भूल नहीं की जानी चाहिए। डिंपल यादव पर उंगली उठाने वालों की जुबान समाजवादी महिला सभा बंद करना जानती है। उन्होंने कहा जो नारी का अपमान करेगा सपा महिला सभा उसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
इस मौके पर प्रदेश सचिव सुनीता यादव, जया सिंह, शब्बो खान, माला शर्मा, बबीता कश्यप, विनीता कश्यप, अंजुम नाहिद, मुन्नी शाक्य, शीला शाक्य, प्रेमवती शाक्य, रेखा देवी, रमोला देवी, आरती ठाकुर, निर्मला यादव, कमलेश यादव, लक्ष्मी, रामबेटी खटीक, रचना कुमारी, बबली यादव, गीता जाटव, कुसुमलता, विमला यादव, गीता मौर्य, रेशमा यादव, मंजू, गायत्री जाटव, रिंकी कश्यप, प्रिया, पूनम, शीतल, अंगूरी दयावती, राजबेटी, पुष्पा शाक्य, अनीता शाक्य आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
