मुजरिया में धड़ल्ले से हो रहा हरे पेड़ों का कटान, पुलिस और वन विभाग ने साधी चुप्पी

मुजरिया में धड़ल्ले से हो रहा हरे पेड़ों का कटान, पुलिस और वन विभाग ने साधी चुप्पी

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवाला में हरे पेड़ों का कटान जोरों पर है लेकिन वन विभाग आंखें मूंदे बैठा है। लकड़ी माफिया बगैर किसी परमिट के शीशम आदि के हरे भरे पेड़ों का कटान कर रहे हैं और विभाग उन्हें पकड़ने के बजाय संरक्षण दे रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस भी इसमें सहयोग कर रही है। 


लोगों का कहना है कि गांव के पास में नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास हरे भरे शीशम के पेड़ों को बिना अनुमति के काटकर ट्रैक्टर ट्राली से सहसवान को ले जाया जाता है। गांव का क्षेत्र बदायूं रेंज के अंतर्गत आता है लेकिन अधिकारी लकड़ी माफिया से आर्थिक समझौता करे बैठें हैं।लोगों का कहना है कि थाने के सामने लगे कैमरे केवल इसी कारण नहीं ठीक कराए जाते ताकि लकड़ी माफिया की करतूत उजागर न हो जाए। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto