शहर में निकली परशुराम शोभायात्रा, शास्त्री चौक पर हुआ भव्य स्वागत

शहर में निकली परशुराम शोभायात्रा, शास्त्री चौक पर हुआ भव्य स्वागत

बदायूं। परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में परशुराम शोभायात्रा निकाली गई। इसका भव्य स्वागत शास्त्री चौक पर विश्व हिंदू समाज और भक्ति जागरण समाज सेवा समिति द्वारा किया गया। 

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों पर होकर गुजरी। शास्त्री चौक पर हुए स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे। विश्व हिंदू समाज के अध्यक्ष डॉ. आशु नारंग, संजय अरोड़ा, अशोक गौड़, सरदार तरनदीप सिंह, विक्रम सक्सेना आदि ने परशुराम सेवा समिति के सभी सदस्यों का सरोपा भेंट करकेसम्मानित किया। इसके अलावा धीरज पटेल, जिला महामंत्री अचल शर्मा, मीडिया प्रभारी नीरज रस्तोगी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। समिति द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया जिसमें मुख्य भूमिका में मनोज मिश्रा, अमित सक्सेना, जितेंद्र गुप्ता आदि रहे। मंच का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी सरदार भगत सिंह ने किया और आए हुए शहर के सभी अतिथियों का स्वागत किया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto