VIDEO- इतनी निर्दयताः कौन है ये कार सवार...कुत्ते को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा
SAB KI BAAT
Apr 21 2026
2100
बदायूं। मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़ा कर दिया। इस वीडियो में एक कार सवार अपनी गाड़ी के पीछे रस्सी से एक कुत्ते को घसीटकर ले जा रहा है।
यह वीडियो मुरादाबाद-फर्रुखाबार हाईवे पर अलापुर रोड का बताया जा रहा है। जो गाड़ी इसे घसीटकर ले जा रही है, उस पर यूपी-92-एएच 0920 पड़ा है। गाड़ी के पीछे डीटीओ, बदायूं लिखा है। बताया जाता है कि कुत्ते को करीब पांच किमी इसी हालत में घसीटा गया। कुछ कार सवारों ने इसका वीडियो बना लिया। अब कुत्ते की मौत घसीटे जाने के कारण हुई या फिर मरे कुत्ते को घसीटकर ले जाया गया, इसकी जांच जरूरी है। वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि यहां गाड़ी डीटीओ जिला क्षयरोग अधिकारी की है, लेकिन उसे चला कौन रहा है और यह वीडियो किस दिन और किस समय का है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
(देखें वीडियो)-
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT