एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल में स्केटिंग प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल में स्केटिंग प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

मुरादाबाद में किया गया था जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

सबकी बात न्यूज

चन्दौसी (सम्भल)। जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे बच्चों को एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल में मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को यह सम्मान विद्यालय की संचालिका संगीता भार्गव द्वारा प्रदान किया गया।

एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया और अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। यह प्रतियोगिता रविवार 19 अप्रैल को मुरादाबाद के एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी, कांठ रोड में आयोजित की गई, जिसमें जिले भर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन देवेंद्र राणा द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में चन्दौसी से कुल 14 बच्चों की टीम शामिल हुई, जिनमें से 11 बच्चे एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल के थे। सभी प्रतिभागियों ने स्केटिंग में बेहतरीन संतुलन, गति और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। इस शानदार सफलता के पीछे कोच हर्ष राणा की मेहनत और मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बच्चों को स्केटिंग की तकनीकों के साथ-साथ अनुशासन, संतुलन और आत्मविश्वास का प्रशिक्षण दिया।

-----

ये रहे विजेता

चन्दौसी। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में अनाशवी अग्रवाल, मयेशा मयंक, विवान वार्ष्णेय, मयेशा वार्ष्णेय, ऐश चौधरी, दिव्यांशी, देवांश, शुभ, आयांश सांगवान, अधर्ब चौहान, अव्यान मिश्रा, सांची, आर्यांश और अहमद रज़ा रहे, जिसमें प्रथम स्थान आर्यन सांगवान ने, द्वितीय स्थान ऐश चौधरी ने तथा तृतीय स्थान अनाश्वी अग्रवाल, मयेशा वार्ष्णेय, मायेशा मयंक व सांची अग्रवाल ने प्राप्त किया। 

----

''ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर देता रहेगा।''

संगीता भार्गव, संचालिका, एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto