उधार लिए ढाई लाख नहीं लौटा रहा युवक...चेक भी हो गए बाउंस
SAB KI BAAT
Apr 30 2024
2030
बदायूं। बोलेरो गाड़ी खरीदने के लिए एक व्यक्ति ने युवक से ढाई लाख रुपये उधार लिए लेकिन जब वापसी का नंबर आया तो व्यक्ति उसे टरकाने लगा। ज्यादा कहने पर चेक दिए लेकिन वह बाउंस हो गए।
मामला कुंवरगांव क्षेत्र का है। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी जागन ने मंगलवार को कुंवरगांव थाने में तहरीर देकर कहा कि गांव असिर्स निवासी एक व्यक्ति ने बोलेरो खरीदने को उससे ढाई लाख रुपये उधार लिए थे और दो महीने में पैसे वापस करने का वायदा किया था। पीड़ित ने उसे गाड़ी खरीदवाई और जमानत भी ली लेकिन व्यक्ति ने निश्चित अवधि में उसके रुपये वापस नहीं किए। ज्यादा कहने पर आरोपी ने उसे चेक दे दिए लेकिन वह बैंक में बाउंस हो गए। आरोप है कि 10 फरवरी को पीड़ित की लड़की की शादी थी, जिसमें पीड़ित ने आरोपी से गाड़ी चलाने के लिए ली थी। उसका कहना है कि गाड़ी घर में खड़ी थी जहां आरोपी रात में आकर गाड़ी चोरी कर ले गया। उस समय भी मामला बिनावर थाने पहुंचा था जहां आरोपी ने माफी मांगते हुए पैसे देने का फिर वायदा किया था लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। जागन ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। बताते हैं कि आरोपी खुद को सपा का नेता बताता है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT