मदर एथीना स्कूल में ‘जल पखवाड़ा 2026’ के अंतर्गत ली जल संरक्षण की शपथ

मदर एथीना स्कूल में ‘जल पखवाड़ा 2026’ के अंतर्गत ली जल संरक्षण की शपथ

बदायूं। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार, मदर एथीना स्कूल में ‘जल पखवाड़़ा के अंतर्गत मंगलवार को पहले दिन प्रार्थना-सभा में जल संरक्षण के संदर्भ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। 

इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने साथ मिलकर जीवन में पानी के महत्त्व को समझते हुए उसके संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वह्न करने हेतु स्वयं पानी को बर्बाद न करने तथा अन्य को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

 इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ी को इस अनमोल संसाधन के प्रति जागरूक करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। सीबीएसई के ‘जल शक्ति अभियान’ के तहत हमारा विद्यालय न केवल विद्यार्थियों को इस संदर्भ में शिक्षित करेगा, बल्कि उन्हें समाज में जल संरक्षण के प्रति अन्य को भी प्रेरित करते हुए समाज में बदलाव लाने का प्रयास करेगा।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto