भक्ति का प्रदर्शन या 'शक्ति' का...डीजे की वजह से एक जगह मारपीट, दूसरी जगह जाम

भक्ति का प्रदर्शन या 'शक्ति' का...डीजे की वजह से एक जगह मारपीट, दूसरी जगह जाम

वजीरगंज में दो पक्षों में हुई मारपीट,  म्याऊं में बीच रोड पर डीजे चलाए तो लगा जाम 

सबकी बात न्यूज

बदायूं। इस समय कांवड़ यात्रा को लेकर कई रोड पर कांवड़ियों का हुजूम उमड़ रहा है। खासकर शनिवार से सोमवार तक तो काफी भीड़ रहती है। ऐसे में कांवड़ियों के कई जत्थे बड़े-बड़े डीजे लेकर चल रहे हैं जिनके साथ हजारों युवाओं की भीड़ भी रहती है। कहीं-कहीं यह डीजे भक्ति का नहीं बल्कि शक्ति का प्रदर्शन बन जाते हैं। ऐसे ही दो घटनाएं बदायूं में दो जगह हुईं जहां डीजे एक जगह मारपीट का तो दूसरी जगह जाम का कारण बन गया। 

मारपीट  की घटना शनिवार रात वजीरगंज क्षेत्र में हुई। गांव कुनार निवासी चरनसिंह एक ट्रैक्टर पर डीजे लगाकर जा रहा था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसका डीजे रोक लिया और कुछ विशेष गानों को न बजाने की बात पर आपत्ति करने लगे। चरन सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपित मारपीट पर उतर आए। शोर सुनकर चरनसिंह के परिवार वाले भी आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुचाया। बताते हैं कि इस मामले में करीब दो दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

डीजे के कारण जाम लगने का मामला म्याऊं क्षेत्र का है। बताते हैं कि डीजे लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पटना देवकली मंदिर जा रही थीं। इनके साथ सैकड़ों युवाओं का हुजूम भी था। जब ये दोनों ट्रैक्टर कैलोठा मोड़ पर पहुंचे तो आवाज को लेकर दोनों में होड़ मच गई। दोनों पक्षों ने अपने डीजे सड़क के बीच में खड़े कर दिए, जिसके कारण वहां जाम लग गया। काफी देर तक दोनों तरफ वाहन चालक अटके रहे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों डीजे संचालकों को हड़काया और वहां से आगे भेजा। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto