बदायूं में बाप बना हैवान...पत्नी की गोद से छीन लिया पांच महीने का बेटा, फिर छत से फेंक दिया

बदायूं में बाप बना हैवान...पत्नी की गोद से छीन लिया पांच महीने का बेटा, फिर छत से फेंक दिया

इलाज के दौरान हुई बच्चे की मौत, पुलिस ने आरोपित बाप को हिरासत में लिया

सबकी बात न्यूज

बदायूं। ससुराल आए एक व्यक्ति ने नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसकी गोद से पांच महीने के बेटे को छीन लिया। हैवानियत की हद तब हुई जब उसने मासूम को छत से नीचे फेंक दिया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। 

मामला बिसौली तहसील के गांव मलखानपुर का है। यहां के पूर्व प्रधान प्रमोद दिवाकर के बेटे सौरभ की रविवार को बरात जानी थी। भाई की शादी में शामिल होने के लिए बहन कुमकुम भी अपने मायके आई हुई थी। उसके साथ पांच साल का बेटा प्रशांत और पांच महीने का बेटा राघव भी थे। कुमकुम का पति बॉबी दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है। शादी में शामिल होने के लिए 17 अप्रैल को वह भी यहां आ गया था। 

बताया जाता है कि शनिवार रात बॉबी शराब के नशे में धुत होकर घर आया। किसी बात पर उसका पत्नी कुमकुम से झगड़ा होने लगा। बताते हैं कि इसी दौरान उसने कुमकुम से तुरंत घर चलने को कहा। कुमकुम ने मना किया तो बॉबी ने उसकी गोद से पांच माह के राघव को छीन लिया। वह धमकी देने लगा कि यदि कुमकुम तुरंत उसके साथ नहीं गई तो वह राघव को छत से फेंक देगा। कुमकुम ने विरोध किया तो उसने राघव को छत से नीचे फेंक दिया। 


    -अपनी मां की गोद में पांच माह का मासूम राघव-

यह देखकर परिवार वाले चीखते हुए नीचे के ओर भागे और खून से लथपथ राघव को लेकर अस्पताल भागे। बच्चे को पहले चन्दौसी और फिर हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद रेफर किया गया, लेकिन रविवार सुबह राघव की मौत हो गई। तड़के करीब 4 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि घटना के बाद परिवार वालों ने बॉबी को कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने आरोपित बॉबी को हिरासत में ले लिया है। 





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto