पुलिस कस्टडी में युवक ने लगा ली फांसी, पूरी चौकी का स्टाफ सस्पेंड

पुलिस कस्टडी में युवक ने लगा ली फांसी, पूरी चौकी का स्टाफ सस्पेंड

सब की बात न्यूज। पुलिस कस्टडी में एक युवक ने चौकी के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला तो खलबली मच गई। पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए पूरी चौकी के स्टाफ को सस्पेंड कर दिया। मामला नोएडा का है। 


बिसरख थाना क्षेत्र के चिपयाना पुलिस चौकी में देर रात एक युवक योगेश को लाया गया था। मूल रूप से वह अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र का रहने वाला था तथा चिपयाना में एक बेकरी में काम करता था। मामला लड़की से जुड़ा बताया गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रात भर योगेश को इतना टार्चर किया कि उसने दर्द झेलने के बजाय मौत को गले लगाना ज्यादा मुनासिब समझा। मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि रात उसके भाई को पुलिस उठाकर लाई थी और उसे छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये मांगे थे। (देखिये वीडियो) -


उसका कहना है कि उसने पुलिस वालों को 50 हजार रुपये दे भी दिए थे तथा साढ़े चार लाख रुपये सुबह देने को कहा था। इस पर पुलिस ने उससे कहा कि रुपये देगा तभी उसके भाई को छोड़ेंगे। उसका आरोप है कि पुलिस ने उसके भाई को फांसी लगाकर मार दिया। इधर, आल अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए चौकी स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। 

-----

शराब के लिए भी लिये एक हजार रुपये

मृतक योगेश के भाई जितेंद्र का आरोप है कि पुलिस वालों ने उससे पांच लाख मांगे थे, जिसके बाद उसने 50 हजार रुपये रात में ही दे दिए थे। इसके अलावा उससे दारू के लिए एक हजार रुपये अलग से लिए गए। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto