राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे जनपद के छह शिक्षक

राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे जनपद के छह शिक्षक

NMMS परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर किया जाएगा सम्मानित 

सबकी बात न्यूज 

बदायूं। जनपद के छह विद्यालयों के शिक्षकों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान उन शिक्षकों को प्रदान किया जा रहा है जिन्होंने अपने मार्गदर्शन और परिश्रम से विद्यार्थियों को इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता दिलाई है। 

इन शिक्षकों के समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के कारण जनपद का परिणाम उल्लेखनीय रहा, जिससे जिले का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित हुआ है। कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन प्रयागराज के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने इन शिक्षकों को लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है। जनपद से संविलियम विद्यालय हर्रायपुर के शिक्षक कुंवरसेन, उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता के शिक्षक प्रवीण कुमार, संविलियम विद्यालय करनपुर के शिक्षक अमित बाबू, उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरिया बाकरपुर के विनीत सोलंकी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा नूतन के राजेश कुमार शर्मा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय संजरपुर बालजीत की शिक्षिका योगिता रानी को कार्यक्रम के लिये आमंत्रित किया गया है।

मनोविज्ञान शाला एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा संचालित प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को प्रत्येक वर्ष 12000 रुपये की धनराशि आगामी चार वर्षों तक मिलती है। इस परीक्षा में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्रों द्वारा आवेदन किया जाता है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto