ईंट से कूंचकर मार डाला, फिर रस्सी से बांधकर घसीटा था पिल्ला, अब पिता-पुत्रों पर एफआईआर
SAB KI BAAT
May 16 2024
3720
बदायूं। पिछले दिनों ईंटों से कूंचकर मारे गए पिल्ले के मामले में पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्रों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
कुछ दिनों पहले लालपुल पर रहने वाले सगे भाई अनिल साहू व अरविंद साहू तथा उनके पिता मन्नू साहू ने एक पिल्ले की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी थी। आरोप था कि तीनों ने पहले उसे पकड़कर ईंट से कुचला तथा फिर रस्सी से बांधकर नाले तक घसीटा और फिर कहीं फेंक आए। कुछ लोगों ने उन्हें पिल्ले को मारने से रोका भी था लेकिन वे नहीं माने और पिल्ले की हत्या कर दी। मोहल्ले के ही राजन जोशी ने इसकी जानकारी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को दी, जिस पर वह अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से इसकी जानकारी ली। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसके बाद विकेंद्र शर्मा ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए साक्ष्य उपलब्ध कराए, जिस पर पुलिस ने दोनों भाईयों समेत उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (देखें घटना का वीडियो) -
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
936
-
बदायूं समाचार
608
-
गतिविधियां
486
-
राजनीति
160
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
