ओरछी चौराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
SAB KI BAAT
May 02 2024
1750
बदायूं। ओरछी चौराहा के पास मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है।
मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव पालनपुर निवासी राज बृहस्पतिवार को थाना बिसौली के गांव मोहम्मदपुर मई गया था। यहां उसकी ससुराल है। यहां उसकी सास विमला पत्नी ने उससे एक बीमार रिश्तेदार को देखने की बात कही। दोपहर दो बजे विमला अपनी पड़ोसन व रिश्तेदार महिला छत्रवती व दामाद राज के साथ बाइक पर सवार होकर बिलारी जा रहे थे। अपराह्न करीब तीन बजे बाइक सवार बदायूं रोड स्थित ओरछी चौराहा के पास स्थित गणेशी लाल इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छत्रवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि राज व उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
971
-
बदायूं समाचार
639
-
गतिविधियां
541
-
जिला
185
Recent Comment
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
-
by अनिरुद्ध यादव
बहुत दुखद लेकिन इसका प्रशासन भी जिम्मेदार है।
-
by Shoeb
Nautanki mla
SAB KI BAAT
