बदायूं। मोहर्रम के जुलूस के दौरान तेज आवाज में ढोल बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा।
मामला बिसौली का है। यहां रविवार शाम को मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में तेज आवाज में ढोल बजाया जा रहा था। बताया जाता है कि जुलूस जब हसीन मस्जिद के सामने पहुंचा तो वहां रहने वाले अजमल खान ने तेज आवाज में ढोल बजाने को मना किया। इस पर उनकी जुलूस में शामिल युवकों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग एकत्र हो गए और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के अजमल और दूसरे पक्ष के आकिल घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
934
-
बदायूं समाचार
607
-
गतिविधियां
482
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
