बाबा इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं में मनु उपाध्याय ने किया टॉप, प्रबंधन और शिक्षकों ने दी बधाई

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं में मनु उपाध्याय ने किया टॉप, प्रबंधन और शिक्षकों ने दी बधाई

बदायूं। बिल्सी स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के रिजल्ट में छात्रा मनु उपाध्याय ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल का ओवरऑल रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। 

इसके अलावा दैविक वार्ष्णेय 94.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान तथा आदित्य चांडक एवं प्रतिज्ञा चौहान ने 93.8 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पाया है।

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय चेयरमैन ने कहा कि कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है पर उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। इस कार्य में बाबा इंटरनेशनल स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय की निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के लिए बेहतर मापदंड स्थापित करना है ताकि बच्चों में हर चुनौती का सामना करने का आत्मविश्वास पैदा हो। बच्चों ने सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट अंक पाकर अपनी प्रतिभा सिद्ध की है। 

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बेहतर परिणाम के लिए बधाई दी और कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन कर उत्कृष्ट अंक अर्जित किए हैं। बच्चों के साथ अभिभावक और शिक्षकों ने काफी मेहनत की है़। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto