मदर एथीना स्कूल में संस्थापक दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में संस्थापक दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

विद्यालय स्थापना के 30 वर्ष पूरे होने पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

सब की बात न्यूज

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में विद्यालय के 30 वर्ष पूर्ण होने एवं ‘संस्थापक दिवस’ के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

सर्वप्रथम प्रार्थना-सभा में विद्यालय के प्रॉक्टर पंकज सिंह द्वारा विद्यालय की 30 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा का वर्णन किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा कत्थक एवं अन्य मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय में इस अवसर पर तीसरी बार विशेष रूप से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जिले के अन्य विद्यालयों को भी आमंत्रित किया गया जिसमें महर्षि विद्या मंदिर, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, एपीएस स्कूल उझानी, ब्लूमिंगडेल स्कूल, एचपी इंटरनेशनल स्कूल, बीआरबी मॉडल स्कूल एवं जीलॉट पब्लिक स्कूल, के साथ-साथ मदर एथीना स्कूल ने भी प्रतिभाग किया। 


फाइनल राउंड में जीलॉट पब्लिक स्कूल एवं मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रथम स्थान मदर एथीना स्कूल द्वारा तथा द्वितीय स्थान जीलॉट पब्लिक स्कूल द्वारा प्राप्त किया गया। विजयी प्रतिभागी दल को छह हजार रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से एवं कप के साथ प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। द्वितीय स्थान पाने वाले दल को चार हजार रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से एवं शील्ड के साथ प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया। 


प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डायट के प्रवक्ता डॉ. अमित शर्मा एवं एसके इंटर कॉलेज के प्रवक्ता विवेक जौहरी को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर कक्षा-प्लेग्रुप से कक्षा-पांच तक के विद्यार्थियों हेतु ‘कार्ड मेंकिंग प्रतियोगिता’ का तथा कक्षा-6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘आर्टिकल राइटिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय था- प्राकृतिक संसाधनों जैसे जल संरक्षण, पेड़ लगाना आदि, जिसमें प्रतिभाग कर विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं बौद्धिक क्षमता का बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन जयंत शंखधार एवं अभिनव पाठक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि यह अवसर हमारे लिए बहुत ही गौरवपूर्ण है। हम अपने उद्देश्य एवं गौरवशाली इतिहास को अनवरत् अक्षुण्य बनाये रखने हेतु प्रतिबद्धता के तौर पर इस संस्थापक दिवस को मनाते है जहां हम स्वयं को भविष्य के लिए और अधिक तैयार कर सकें।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto