एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल की छात्रा ने स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल की छात्रा ने स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

डीएम ने पहनाया मेडल, प्रधानाचार्य संगीता भार्गव ने कहा- स्कूल और जिले के लिए गर्व का विषय

सबकी बात न्यूज

चन्दौसी (सम्भल) नगर के एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल (ABC Kidz montessori school) के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नया मुकाम हासिल किया है। ताइक्वांडो, डांस और अन्य गतिविधियों में पहले ही कई मेडल जीत चुके स्कूल के नन्हे सितारों ने अब स्केटिंग में भी अपना परचम लहराया है।

आगरा में आयोजित फर्स्ट ओपन आगरा जोनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में विद्यालय की कक्षा यूकेजी की छात्रा ऐश चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह उपलब्धि स्कूल और पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

इस सफलता के पीछे कोच हर्ष राणा का मार्गदर्शन रहा, जिनकी देखरेख में बच्चों को स्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चन्दौसी लौटने पर डीएम राजेंद्र पेंसिया द्वारा ऐश को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता भार्गव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto