बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्मम हत्या पर सनातन बोर्ड आक्रोशित, दी श्रद्धांजलि

बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्मम हत्या पर सनातन बोर्ड आक्रोशित, दी श्रद्धांजलि

बदायूं। रजी चौक स्थित डॉ. सुशील गुप्ता के आवास पर अखिल भारतीय सनातन बोर्ड के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के संहार पर चिंता व्यक्त करते हुए रोष जताया गया और भारत की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की गई। 

संगठन अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू ने कहा कि बांग्लादेश के किसी मुस्लिम नेता की हत्या हो जाने पर बांग्लादेश में रह रहे हिंदूओ को कैसे जिम्मेदार ठहराए जा सकता है। बांग्लादेश की परिस्थिति को अराजकता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि किसी हिंदू को मार मार कर अधमरा कर जिंदा जलाए जाने की घटना से पूरे देश में रोष व्याप्त है। इसकी अखिल भारतीय सनातन बोर्ड घोर निंदा करता है। 

उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समय बांग्लादेश की आर्थिक उन्नति के लिए बढ़-चढ़कर आर्थिक मदद की है और आज की बांग्लादेशी सरकार ने हिंदुओं की सुरक्षा को  लेकर शत्रुतापूर्ण सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। 

संगठन महामंत्री डॉ. अमर सिंह ने मोदी सरकार से बांग्लादेश के सभी हिंदू परिवारों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की और कहा कि बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को स्थिति सामान्य होने तक देश में रहने की अनुमति दी जाए।।

बैठक में डॉ. सुशील गुप्ता, बागेश यादव, कृष्णमोहन गुप्ता, डॉ0 संजीव सक्सेना, यशवर्धन सक्सेना अभिषेक साहू आदि उपस्थित रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto