ये पुलिस है या खनन माफिया की 'रिकवरी एजेंट'... दूसरे जिले में हड़काने पहुंच गए बदायूं के इस थाने के खाकी वाले

ये पुलिस है या खनन माफिया की 'रिकवरी एजेंट'... दूसरे जिले में हड़काने पहुंच गए बदायूं के इस थाने के खाकी वाले

ताक पर नियम कानून-

एक बार फिर चर्चा में आई फैजगंज बेहटा थाने की पुलिस, पीड़ित ने एडीजी से की शिकायत

सम्भल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र का है मामला

सबकी बात न्यूज

बदायूं। जिले की फैजगंज बेहटा थाना पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। बिना एफआईआर और अधिकारियों को बिना बताए दूसरे जिले में दबिश देने के मामले में जैसे ही चार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई, वैसे ही एक और मामला यहां की पुलिस का निकलकर सामने आ गया। इस बार थाना फैजगंज की पुलिस खनन माफिया की रिकवरी एजेंट की भूमिका में दिखाई दी। आरोप है कि थाना पुलिस ने सम्भल जिले में जाकर न केवल एक परिवार को हड़काया बल्कि महिलाओं के साथ भी गाली गलौज की। 

मामला सम्भल जिले की चन्दौसी तहसील के थाना बनियाठेर का है। यहां के मोहम्मदपुर बाबई निवासी अनीस अहमद ने शुक्रवार को एडीजी, बरेली जोन को प्रार्थना पत्र दिया है। उनके अनुसार, विगत 10 जनवरी को थाना फैजगंज बेहटा की पुलिस उनके भाई के घर में दोपहर करीब पौने दो बजे जबरन घुस आए और परिवार वालों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। अनीस के अनुसार, पुलिस वाले उसे पूछ रहे

(किस तरह घर में घुसे पुलिस वाले, वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें) -

https://youtu.be/89-AgYf8jhI

थे। जब उसके भाई के परिवार वालों ने कहा कि यह घर उसके भाई का है तो वे वहां से चले गए। अनीस के अनुसार, इसके बाद पुलिस वाले उसके घर में घुस आए और परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ गाली गलौज करने लगे।

-------

अनीस ने ये बताया मामला

बदायूं। एडीजी से की गई शिकायत में अनीस ने कहा है कि फैजंगज का एक व्यक्ति खनन माफिया है जो पुलिस की सांठगांठ से अपना धंधा कर रहा है। अनीस के अनुसार, उसकी जेसीबी मशीन को इस खनन माफिया ने किराये पर लिया था। जिसका पौने दो लाख से ज्यादा किराया न देने पर उसने माफिया के यहां से मशीन हटा ली थी। उसने जब माफिया से किराये के पैसे मांगे तो माफिया ने उसके यहां पुलिस भेज दी। 

-------

पुलिस ने दी एनकाउंटर की धमकी

बदायूं। अनीस के अनुसार, उसके घर में कैमरे लगे हैं, जिसमें पुलिस कर्मी साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वालों ने उसके परिवार वालों को खनन माफिया का नाम लेते हुए धमकी दी थी कि वह हमारा बहुत खास है। अनीस या तो अपनी मशीन उसके अंडर में चलाए, नहीं तो उसका एनकाउंटर कर देंगे। अनीस ने इसकी शिकायत जिले के आला अधिकारियों से की, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अनीस ने एडीजी से मांग की है कि घटना वाले दिन की फैजगंज पुलिस की रवानगी, दूसरे थाने में आमद, खनन माफिया की मोबाइल जांच आदि कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

-------

शिकायत में लिए इन पुलिस कर्मियों के नाम

बदायूं। एडीजी को की गई शिकायत में अनीस ने जिन पुलिस कर्मियों का जिक्र किया है, उनमें एक दरोगा, जिसका नाम नामालूम समेत सिपाही विकास चौधरी, जसवीर, कपिल शर्मा, राहुल कुमार तथा एक महिला पुलिस कर्मी राखी व दूसरी का नाम नामालूम, शामिल हैं। अनीस ने सभी की जांच की मांग करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

-------

एसओ समेत चार पुलिस कर्मी हो चुके निलंबित

बदायूं। बृहस्पतिवार को ही एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने फैजगंज के एसओ राजकुमार सिंह, एसआई मामराज सिंह व लियाकत अली तथा हेड कांस्टेबल संजय कुमार को बिना रिपोर्ट दर्ज किए तथा बिना अधिकारियों को बताए सम्भल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र में दी गई दबिश के कारण निलंबित किया था। इस दबिश के दौरान हैवतपुर निवासी हरचरन की तबीयत बिगड़ गई थी और बाद में उनकी मौत हो गई थी। एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अब इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है, यह भविष्य पर निर्भर है। 




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto
  • user by अनिरुद्ध यादव

    बहुत दुखद लेकिन इसका प्रशासन भी जिम्मेदार है।

    quoto
  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto