...तो क्या गूगल पर ढूंढ रहा था मौत का 'आसान तरीका', व्यापारी की मौत के मामले में सामने आया नया एंगल

...तो क्या गूगल पर ढूंढ रहा था मौत का 'आसान तरीका', व्यापारी की मौत के मामले में सामने आया नया एंगल

व्यापारी ने खुद ही खरीदा था नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर और सल्फास की डिब्बी

अब तक ये बातें आईं सामने, अभी चली रही जांच

सबकी बात न्यूज

बदायूं। शहर के मोहल्ला ब्राह्पुर निवासी घी व्यापारी अमन की मौत के मामले में अब तक की जांच में जो बातें सामने आई हैं, वह आत्महत्या की तरफ ही इशारा कर रही हैं। हालांकि परिवार वाले कह रहे हैं कि अमन की हत्या की गई है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो सकती है। खास ये है कि यह बात भी सामने आ रही है कि अमन कई दिनों से गूगल पर 'मौत के आसान तरीकों' के बारे में सर्च कर रहा था। 

-----

ये है मामला

बदायूं। शहर के मोहल्ला ब्राह्पुर निवासी अमन का शव अलापुर में सड़क किनारे खड़ी कार में मिला था। उसकी जेब से सल्फास की डिब्बी मिली थी। सूत्रों के मुताबिक यह डिब्बी सीलपैक थी। बताया जा रहा है कि उसके मुंह पर पॉलिथीन बंधी थी, जिससे होकर एक पाइप नाइट्रोजन गैस के सिलिंडर से जुड़ा था। अमन के परिवार वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन उसमें भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। 

-------

कैसे चलाते हैं सिलिंडर, इसका भी किया था पता

बदायूं। बताया जा रहा है कि अब तक की पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमन कई दिनों से गूगल पर मौत के आसान तरीकों के टॉपिक पर सर्च कर रहा था। सूत्रों का ये भी कहना है कि जांच में शामिल की गई सीसीटीवी फुटेज में यह भी सामने आया है कि अमन ने खुद ही शहर की एक दुकान से नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर खरीदा था। उसने दुकानदार से सिलिंडर को चलाने संबंधी जानकारी भी ली थी। सल्फास की डिब्बी भी उसने शहर से खरीदी थी। ऐसे में अब तक के क्लू आत्महत्या की ओर ही इशारा कर रहे हैं। हालांकि पूरी सच्चाई तभी सामने आएगी जब पुलिस की जांच पूरी हो जाएगी।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto