'कैसे धरूं धीर, मेरे दिल में पीर, मेरो आशिक गयो गुजरात'...कुछ ऐसे गाड़ी की छत पर लहराई 'कमरिया'

'कैसे धरूं धीर, मेरे दिल में पीर, मेरो आशिक गयो गुजरात'...कुछ ऐसे गाड़ी की छत पर लहराई 'कमरिया'

बदायूं। गाड़ी की छत पर चढ़कर मेन रोड पर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बदायूं-शाहजहांपुर सीमा का बताया जा रहा है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

रील बनाने का खुमार लोगों पर इस कदर चढ़ा हुआ है कि लोग अपनी जान  तक की परवाह नहीं कर रहे। कोई ट्रैक पर लेट रहा है तो कोई चलती गाड़ी या बाइक पर स्टंट करके रील बना रहा है। ताजा मामला बदायूं-शाहजहांपुर सीमा का है जहां गाड़ी की छत पर चढ़कर डांस किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान गाड़ी चल नहीं रही है लेकिन मुख्य मार्ग पर आने जाने वाली गाड़ियों को देखकर साफ लग रहा है कि ऐसा करना कभी भी खतरनाक हो सकता है। सोमवार को जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें हरे कलर की साड़ी में ईको गाड़ी की छत पर डांस करके रील बनायी जा रही है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है-कैसे धरूं धीर, मेरे दिल में पीर, मेरो आशिक गयो गुजरात। इस गाने पर जो शख्स कमर मटकाता हुआ नजर आ रहा है, वह एक पुरुष बताया जा रहा है।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/share/r/1AGQGHEbfS/

हालांकि उसने वेशभूषा महिला की धारण की हुई है। गाड़ी के बराबर में से वाहन व लोग निकलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस तरह डांस करना खतरनाक हो सकता है, लेकिन उसे इससे फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा। मौके पर लोक निर्माण विभाग बदायूं का एक यूनिपोल भी नजर आ रहा है, जिसमें बदायूं 35 किमी और उसावां दो किमी लिखा नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि यह वीडियो बदायूं और शाहजहांपुर सीमा का है। गाड़ी का जो नंबर नजर आ रहा है वह भी शाहजहांपुर जिले का है। बताया जाता है कि वीडियो का संज्ञान आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ताकि संबंधित पर कार्रवाई की जा सके। 

---------

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- 

- वीडियोः कोई लहरा रहा चाकू, कोई खुलेआम चला रहा तमंचा...आखिर क्यों लगाम नहीं लगा पा रही पुलिस

https://sabkibaat.in/post/someone-is-waving-a-knife-someone-is-openly-firing-a-pistol-why-is-the-police-not-able-to-control-it-

- इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज करने वाले कथित दंपती पर कस सकता है शिकंजा

https://sabkibaat.in/post/the-alleged-couple-who-used-abusive-language-on-instagram-may-face-action

- बदायूं में भी फैली पड़ी है ऐसी 'गंद'...ये जोड़ी तो और दो कदम आगे, पुलिस से शिकायत

https://sabkibaat.in/post/such--filth--is-spread-in-badaun-as-well----this-couple-went-two-steps-ahead-complaint-lodged-with-police

- सोशल मीडिया की इस 'गंद' को देखिये...शर्म दरकिनार, जुबां पर गालियों की भरमार

https://sabkibaat.in/post/look-at-this--filth--of-social-media---shame-aside-abuses-galore-on-the-tongue

- वीडियोः ये है असली 'रील पुत्र'...सबको पीछे छोड़ दिया, अब खा रहा जेल की हवा

https://sabkibaat.in/post/video-this-is-the-real--reel-son-----left-everyone-behind-now-he-is-in-jail

- अ़र्द्धनग्न होकर खेत में बना रहे थे 'रील', लोगों ने देखा तो.....

https://sabkibaat.in/post/he-was-making-a-reel-in-the-field-half-naked-when-people-saw-him--

- 'जानलेवा' रील....चलती बाइक पर स्टंट करना बना जानलेवा, दो युवकों ने जान गवांई

https://sabkibaat.in/post/-deadly--reel-----doing-stunts-on-a-moving-bike-became-fatal-two-youths-lost-their-lives

- करवाचौथ पर बसपा सुप्रीमो की तस्वीर के साथ बनाई आपत्तिजनक 'रील'...पुलिस ने पकड़ा

https://sabkibaat.in/post/objectionable--reel--made-with-picture-of-bsp-supremo-on-karva-chauth---caught-by-police

- मौत 'लाइव' : स्लोमोशन में बना रहा था रील, पैर फिसला तो जाल से कटकर गर्दन हुई अलग

https://sabkibaat.in/post/death--live--the-reel-was-being-made-in-slow-motion-when-the-foot-slipped-it-got-cut-by-the-net-and-the-neck-got-severed

- इस जिले में 'रील' बनी चार लोगों की मौत की वजह...बच्चा डूबा तो बचाने में तीन की और गई जान

https://sabkibaat.in/post/-reel--became-the-cause-of-death-of-four-people-in-this-district----when-a-child-drowned-three-more-lives-were-lost-in-saving-him-

- रील बनाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान...यहां बनाई तो होंगे परेशान

https://sabkibaat.in/post/if-you-are-fond-of-making-reels-then-be-careful---if-made-here-you-will-be-in-trouble


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto