मौत 'लाइव' : स्लोमोशन में बना रहा था रील, पैर फिसला तो जाल से कटकर गर्दन हुई अलग

मौत 'लाइव' : स्लोमोशन में बना रहा था रील, पैर फिसला तो जाल से कटकर गर्दन हुई अलग

आगरा। रील बनाने का क्रेज युवाओं और किशोरों की जान पर भारी पड़ रहा है। आए दिन रील बनाते समय हादसे की खबरें सामने आने के बावजूद भी ऐसे लोगों पर असर नहीं हो रहा। अब ताजा वाकया आगरा का है, जहां रील बनाते समय युवक लोहे के जाल के बीच फंस गया और उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है।

-----

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- 

https://youtube.com/shorts/esE7Sf2W7VU

------

शहर की नमक मंडी स्थित जौहरी प्लाजा में 18 साल का आसिफ चांदी की ढलाई का काम करता था। उसे रील बनाने का शौक था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे भी जब वह दुकान पर पहुंचा तो रील बनाने लग गया। उसके साथ कुछ और युवक भी थे जो उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। कुछ युवक छत पर पड़े जाल पर बैठे थे। आसिफ स्लो मोशन में वीडियो बना रहा था कि इसी दौरान एक युवक ने उसे आगे आने को कहा इसी दौरान आसिफ ने जाल उठा दिया लेकिन तभी उसका पैर फिसल गया। लोहे का जाल एकदम बंद हो गया और असिफ की गर्दन उसमें फंस गई। देखते ही देखते आसिफ का सिर धड़ से अलग हो गया। आसिफ का शरीर चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर खून से लथपथ आ गिरा। यह देखकर वहां अफरातफरी मच गई।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto