'जानलेवा' रील....चलती बाइक पर स्टंट करना बना जानलेवा, दो युवकों ने जान गवांई
SAB KI BAAT
Mar 11 2025
2460
बदायूं। रील बनाने का शौक दो युवकों की जिंदगी पर भारी पड़ गया। एक युवक द्वारा चलती बाइक के हैंडल पर मोबाइल लगाकर रील बनाते समय उसकी बाइक सामने से आई दूसरी बाइक से भिड़ गई, जिसमें दोनों बाइक पर सवार युवकों ने अपनी जान गवां दी।
हादसा बिसौली क्षेत्र के आसफपुर रोड पर हुआ। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सैंडोला निवासी 24 वर्षीय नेकपाल (22) पुत्र वीरपाल मंगलवार को किसी काम से आसफपुर गया था। शाम को वह वापस अपने घर को आ रहा था। आसफपुर रोड पर गांव मोहकमपुर के पास उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरे युवक की बाइक से भिड़ गई। इस बाइक को गांव कौरेरा का अमरप्रताप चला रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अमर प्रताप की बाइक के हैंडल पर मोबाइल फोन का स्टैंड लगा था, जिस पर मोबाइल रखा था और वह चलती बाइक पर ही रील बना रहा था। दोनों बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
-------
कुछ दिन पहले तीन युवकों ने गवाईं थी जान
बदायूं। कुछ दिन पहले आसफपुर रोड पर ही दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई थी। बताया जाता है कि इन बाइक सवारों की भी रफ्तार काफी तेज थी।
------
संबंधित खबरों के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें‘-
- बिसौली में आमने-सामने भिड़ गईं दो बाइक, तीन लोगों ने दम तोड़ा
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT