इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज करने वाले कथित दंपती पर कस सकता है शिकंजा
SAB KI BAAT
Jul 16 2025
6870
पुलिस ने लिया हिरासत में, अभी कोई कार्रवाई नहींः सूत्र
बदायूं। बदायूं में सोशल मीडिया पर गंद फैलाने वाले उझानी क्षेत्र के कथित पति-पत्नी पर पुलिस का शिकंजा कस सकता है। बताते हैं कि बुधवार को दोनों को उझानी पुलिस ने हिरासत में ले लिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई उन पर नहीं की गई है।
उझानी में रहने वाले एक व्यक्ति और महिला गाली गलौज से भरी रील्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे हैं। ये दोनों पति-पत्नी बताए जाते हैं। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा समेत कुछ अन्य लोगों ने इनकी शिकायत एक्स पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। बताते हैं कि इस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने दोनों को बुधवार को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले में समझौते का प्रयास कर रही है। ऐसे में केवल एक दो दिन में केवल पुरुष की गिरफ्तारी दिखाई जा सकती है। इसकी शिकायत बुधवार को पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने एक बार फिर एक्स पर की है।
------------
संबंधित खबरें पढ़ने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें-
- बदायूं में भी फैली पड़ी है ऐसी 'गंद'...ये जोड़ी तो और दो कदम आगे, पुलिस से शिकायत
- सोशल मीडिया की इस 'गंद' को देखिये...शर्म दरकिनार, जुबां पर गालियों की भरमार
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter