सीने में दर्द उठा तो बेंच पर बैठ गए दरोगा...लेटे तो फिर नहीं उठे, हार्टअटैक से हुई मौत
SAB KI BAAT
Jan 05 2026
2200
बदायूं। उझानी से शव का पोस्टमार्टम कराने आए उपनिरीक्षक की हार्टअटैक से मौत हो गई। उनके सीने में एकाएक दर्द उठा। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सीपीआर दी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उझानी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक कुंवरपाल सिंह सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर एक शव का पोस्टमार्टम कराने आए थे। कुंवरपाल सिंह बुलंदशहर के
नरौरा थाना क्षेत्र के नगला चिरौली के रहने वाले थे। वह पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े थे कि इसी दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठा। दर्द होने पर वह बेंच पर बैठ गए। बताया जाता है कि दर्द ज्यादा बढ़ने पर वह वहीं लेट गए। वहां मौजूद लोगों ने जब यह देखा तो उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन वह बेहोशी की अवस्था में आ गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें सीपीआर दिया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
-------
एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
बदायूं। दरोगा कुंवरपाल सिंह की मौत पर पुलिस महकमे में शोक है। एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी विजयेन्द्र द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार समेत तमाम
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
