तो ठाकुरों को साधने आ रहे मुख्यमंत्री... दूर होगी नाराजगी ?

तो ठाकुरों को साधने आ रहे मुख्यमंत्री... दूर होगी नाराजगी ?

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अप्रैल यानी रविवार को बिल्सी में मुजरिया रोड पर स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगें। बिल्सी में जनसभा रखने के पीछे स्थानीय विधायक से ठाकुरों की नाराजगी को माना जा रहा है। चर्चा है कि इसी नाराजगी को साधने के लिए मुख्यमंत्री की सभा को बिल्सी में रखा गया है। 

राजनीति के जानकारों की बात मानें तो इस बार भाजपा की स्थिति पहले से कुछ कमजोर आंकी जा रही है। इसके पीछे भितरघातियों तथा मौकापरस्तों की पार्टी में बढ़ती संख्या को माना जा रहा है तो कहीं पर जनप्रतिनिधियों का विरोध भी आड़े आ रहा है। किसी विधानसभा में विकास कार्य न कराने तो किसी में जाति विशेष के लोगों को उपेक्षित करने के इनपुट भी भाजपा हाईकमान केे पास पहुंचे हैं। 

------

स्थानीय विधायक के प्रति भी नाराजगी हो रही जाहिर

बदायूं। बिल्सी क्षेत्र के चुनावी गणित की जानकारी रखने वालों की मानें तो वहां स्थानीय विधायक हरीश शाक्य के प्रति ठाकुरों की नाराजगी की बात अब आम चर्चा में शामिल हो चली है। कहा तो यहां तक जाता है कि ठाकुर बिरादरी जनप्रतिनिधि से इतना नाराज है कि भाजपा का विरोध करने तक का मन बनाए बैठी है। इसके अलावा कहीं कहीं ब्राह्मणों की नाराजगी की बात भी सामने आ रही है। बताते हैं कि जब यही बातें भाजपा हाईकमान तक पहुंची तो मुख्यमंत्री की सभा बिल्सी विधानसभा में रखने का निर्णय लिया गया। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जनता जानें लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि इस बार भाजपा की जीत की राह आसान नहीं होने वाली। 

-----

बराबरी की संख्या में हैं मौर्य-शाक्य और ठाकुर बिरादरी

बदायूं। बिल्सी विधानसभा की बात करें तो यहां मौर्य-शाक्य और ठाकुर बिरादरी के वोट लगभग बराबरी की संख्या में है। क्षेत्र के लोगों की मानें तो यहां से कभी ठाकुरों को किसी चुनाव में टिकट नहीं मिल सका लेकिन यदि दोनों बिरादरी के लोगों में यदि कभी मुकदमेबाजी हुई तो मौर्य-शाक्य बिरादरी के व्यक्ति की ज्यादा सुनवाई हुई। क्षेत्र के ठाकुरों की नाराजगी की एक वजह यह भी मानी जात है। 

------

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी पूरी

बदायू। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अप्रैल को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में चुनावी जनसभा को प्रातः 11ः30 बजे रंजना हॉस्पिटल के सामने मैदान, मुजरिया रोड बिल्सी पर संबोधित करेंगे। कार्यक्रम हेतु सभी तैयारियां को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर, हैलीपेड, टेंट व साउंड लगाने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। समस्त जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto