मेनका गांधी के फोन पर चेती पुलिस, कुत्ते को पटकने वाले को भेजा जेल

मेनका गांधी के फोन पर चेती पुलिस, कुत्ते को पटकने वाले को भेजा जेल

पूर्व सांसद ने फोन पर की बात तो पुलिस को करनी पड़ी कुत्ते को पटककर मारने वाले पर कार्रवाई

बदायूं। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में कुत्ते को पटककर मारने के मामले में पहले पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने में हीलाहवाली करती रही, लेकिन पूर्व सांसद मेनका गांधी का फोन आने के बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी विनीता देवी पत्नी मोहर सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी कि पिछले मंगलवार शाम करीब चार बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान गांव का मुनेश शराब पीकर आया और उसे गालियां देने लगा। जब उसने विरोध किया तो मुनेश मारपीट पर उतारू हो गया और

डंडा लेकर उसे मारने की कोशिश की। इसके बाद मुनेश ने पास ही सो रहे कुत्ते को उठाकर पटक दिया, जिससे कुत्ते की कई हड्डियां टूट गईं और वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद पशुप्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा  लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। विनीता की तहरीर को भी पुलिस पचा गई। 

बताते हैं कि पुलिस की अनदेखी के बाद पीपुल्स फॉर एनिमल की चेयरपर्सन व पूर्व सांसद मेनका गांधी ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से बात की, जिसके बाद पुलिस ने विकेंद्र शर्मा की तहरीर पर आरोपित मुनेश के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली और उसे गिरफ्तार भी कर लिया। 

-------

इससे संबंधित खबर पढें-

- शराब पीकर महिला से गालीगलौज, पीटने की कोशिश...बस नहीं चला तो कुत्ते को उठाकर पटक दिया

https://sabkibaat.in/post/abusing-a-woman-after-drinking-alcohol-tried-to-beat-her---when-it-didn-t-work-she-picked-up-the-dog-and-threw-it

-------

ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- 

- वीडियो: बेजुबान कुत्ते की ये हालत करके खुद को समझ रहा शेर...आप भी देखिये इस 'शेर' को

- ...तो क्या हिरन के मांस से कर ली गई 'पार्टी', अवशेष मिट्टी में किए गए दफन

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto