शराब पीकर महिला से गालीगलौज, पीटने की कोशिश...बस नहीं चला तो कुत्ते को उठाकर पटक दिया
SAB KI BAAT
Oct 30 2024
2090
बदायूं। शराब के नशे में एक युवक ने महिला से गाली गलौज की और उसे पीटने पर उतारू हो गया। महिला ने विरोध किया तो शराबी युवक ने घर के बाहर बैठे कुत्ते को उठाकर पटक दिया, जिससे कुत्ता अधमरा हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी विनीता देवी पत्नी मोहर सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान गांव का मुनेश शराब पीकर आया और उसे गालियां देने लगा। जब उसने विरोध किया तो मुनेश मारपीट पर उतारू हो गया और डंडा लेकर उसे मारने की कोशिश की। इसके बाद मुनेश ने पास ही सो रहे कुत्ते को (देखें वीडियो)
उठाकर पटक दिया, जिससे कुत्ते की कई हड्डियां टूट गईं और वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। विनीता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। इधर, पशुप्रेमी विकेंद्र शर्मा ने भी पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
-------
ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
- वीडियो: बेजुबान कुत्ते की ये हालत करके खुद को समझ रहा शेर...आप भी देखिये इस 'शेर' को
https://sabkibaat.in/post/the-lion-is-thinking-of-himself-by-doing-this-condition-of-the-voiceless-dog
- ...तो क्या हिरन के मांस से कर ली गई 'पार्टी', अवशेष मिट्टी में किए गए दफन
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT