बाइक से भाग रहा था प्रेमी युगल... अधेड़ से टक्कर हुई तो डेढ़ सौ मीटर तक घसीट ले गया

बाइक से भाग रहा था प्रेमी युगल... अधेड़ से टक्कर हुई तो डेढ़ सौ मीटर तक घसीट ले गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानी पीकर अपनी गाड़ी के पास जा रहा था अधेड़, खंदी में गिरकर अधेड़ ने दम तोड़ा

प्रेमी युवक व प्रेमिका भी गंभीर रूप से घायल

बदायूं। बाइक से प्रेमिका को ले जाते समय रास्ते में आ रहे एक अधेड़ व्यक्ति को बाइक की टक्कर लगी तो बाइक सवार प्रेमी ने बाइक रोकने के बजाय और दौड़ा दी। टक्कर के बाद प्रेमी बाइक के मडगार्ड पर अटके अधेड़ को करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटता ले गया, लेकिन खंदी में जाकर बाइक पलट गई। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमी-प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बिसौली तहसील के गांव हर्रायपुर निवासी रंजीत सोमवार शाम को अपाचे बाइक पर गांव की ही नीतू को बैठाकर चन्दौसी की तरफ आ रहा था। बताते हैं कि दोनों में प्रेम संबंध है। गांव गंगोली के पास करीब 50 वर्षीय एक अधेड़ अल्टो कार से कहीं जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधेड़ ने अपनी गाड़ी रोड पर ही बने एक मंदिर पर पानी पीने के लिए रोकी थी। वह पानी पीकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े ही थे कि दूसरी ओर तेजी से आ रही बाइक की टक्कर उन्हें लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि अधेड़ बाइक के आगे वाले मडगार्ड पर ही लटक गए लेकिन फिर भी रंजीत ने बाइक नहीं रोकी, बल्कि उन्हें घसीटता ले गया। करीब डेढ़ सौ मीटर जाने के बाद बाइक भी असंतुलित होकर गिर गई और तीनों खंदी में जा गिरे। अधेड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि रंजीत और नीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी लेकर आई। अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनकी गाड़ी का नंबर बरेली का यूपी 25-9002 बताया जा रहा हैै 

-------

....तो क्या प्रेमिका को भगाकर ले जा रहा था प्रेमी

बदायूं। चर्चा है कि रंजीत और नीतू का काफी समय से प्रेमप्रसंग चल रहा है। सोमवार को दोनों घर छोड़कर भाग रहे थे। यही वजह थी कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और अधेड़ के टकराने के बाद भी रंजीत घबराकर बाइक भगाता चला गया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto