अपराध/ घटनाक्रम
बदायूं समाचार
वीडियो: बेजुबान कुत्ते की ये हालत करके खुद को समझ रहा शेर...आप भी देखिये इस 'शेर' को
SAB KI BAAT
Sep 29 2024
2280
बदायूं। कुत्ते की पूंछ पकड़कर एक युवक उसे पहले तेजी से घुमाता है और फिर दूर फेंक देता है। बाकायदा खुद को शेर बताते हुए हरियाणवी गाना भी रील के साथ लोड करता है। वीडियो एक पशु प्रेमी को मिली तो उन्होंने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कुत्ते की पूंछ पकड़कर उसे चारों तरफ हवा में घुमा रहा है। इसके बाद वह युवक कुत्ते को काफी दूर पकड़कर फेंक देता है। इससे कुत्ते को काफी चोट आती है। (देखें वीडियो)
मामला इस्लामनगर के गांव सकतपुर का बताया जा रहा है। कुत्ता फेंकने वाले युवक का नाम रील पर कुलदीप कुमार आ रहा है। रील देखने के बाद गांव निवासी पशुप्रेमी नेत्रपाल ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा है कि इस युवक ने 21 सितंबर को अपनी आईडी से एक वीडियो वायरल किया गया, जिसमें वह एक कुत्ते की पूंछ पकड़कर घुमा रहा है और बाद में उसे फेंक देता है। चोट लगने से कुत्ते की मौत हो जाती है। नेत्रपाल ने युवक पर कुत्ता मारकर गायब करने का भी आरोप लगाया है। पूर्व में गांव से एक बछड़ा भी गायब हो चुका है। नेत्रपाल ने इस्लामनगर पुलिस पर भी मामले की अनदेखी का आरोप लगाया है। मामला वरिष्ठों के संज्ञान में आने पर रविवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT