काव्य मंच पर कवियों ने कभी गुदगुदाया तो कभी किया देशभक्ति का संचार

काव्य मंच पर कवियों ने कभी गुदगुदाया तो कभी किया देशभक्ति का संचार

हिंदी साहित्य सेवा समिति शाखा बिल्सी के तत्वावधान में आयोजित हुआ काव्य उत्सव

बदायूं। हिंदी साहित्य सेवा समिति शाखा बिल्सी के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय मंजरी काव्य उत्सव का शुभारंभ रविवार दोपहर 12 बजे माहेश्वरी भवन में हुआ। दो दिवसीय इस साहित्य महोत्सव के पहले दिन देशभर से आए दर्जनों सम्मानित कवि उपस्थित हुए और अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं को रस, भाव और आनंद की अलौकिक अनुभूति कराई।

समारोह में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिल्सी विधायक हरीश शाक्य का समिति की ओर से हार्दिक स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायिक एसडीएम रिपुदमन सिंह, नगर पालिका परिषद बिल्सी की चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह सहित कई सम्मानित अधिकारी और गणमान्य उपस्थित रहे।

समिति ने दूर-दराज जनपदों से पधारे सभी कवियों, अतिथियों तथा पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। समिति के संस्थापक अचिन मासूम, अध्यक्ष विष्णु असावा, मीडिया प्रभारी प्रशांत जैन तथा समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मंच का संचालन एवं आयोजन व्यवस्था संभाली।

----------

काव्य मंच पर उमड़ा साहित्य का सैलाब

बदायूं। पहले दिन मंच पर वीर रस, श्रृंगार, हास्य और देशभक्ति से भरी ओजस्वी कविताएं सुनकर श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे। कुछ रचनाओं ने मन को रोमांचित किया तो कुछ कविताओं ने सामाजिक व्यंग्य से सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कासगंज संजीव वार्ष्णेय, फ्यूचर लीडर्स स्कूल के डायरेक्टर बीपी सिंह, दीपक चौहान, सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा, ,हरीप्रताप सिंह राठौड़, राकेश माहेश्वरी,अवधेश माहेश्वरी ‘लड्डा’, निशांत माहेश्वरी, तेजस्वी जौहरी, नरेंद्र मोहन ‘गरल’, सोमेंद्र सोम का सहयोग रहा। 

--------

सोमवार को भी होगा काव्य महोत्सव का आयोजन

बदायूं। आयोजक समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम सोमवार को भी पूर्व निर्धारित समय तक चलेगा, जिसमें देशभर के और भी प्रसिद्ध कवि अपनी वाणी से श्रोताओं को रस में डुबोएंगे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto