एक घर से उठी दो अर्थियां...बेटे ने हादसे में जान गंवाई, घायल पिता ने भी तोड़ दिया दम
SAB KI BAAT
Nov 09 2025
1850
सहसवान में शनिवार शाम हुए हादसे में 18 साल के अजय की हो गई थी मौत
बदायूं। सड़क हादसे में पहले बेटे ने दम तोड़ा और अगले दिन घायल पिता की भी मौत हो गई। एक घर से दो-दो अर्थिंया जब उठीं तो हर किसी का दिल छलनी हो गया। घर में कोहराम मचा है।

शनिवार शाम सहसवान-बिसौली रोड पर सुल्तानपुर गांव के पास बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी धर्मेन्द्र और उनके 18 साल का बेटा अजय सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई थी। उनके साथ गांव के रामसिंह भी थे, जिनके मामूली चोंटे आई थीं जबकि बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हुए थे। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते अजय की मौत हो गई थी जबकि धर्मेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रविवार देर रात उनकी भी मौत हो गई। एक ही साथ बाप-बेटी की मौत से जहां घर में कोहराम मचा है तो वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।
मुख्य खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
- भांजे के रिश्ते की बात करने आ रहा था व्यक्ति, दूसरा लौट रहा था घर, हादसों ने ले ली दोनों की जान
--------
बुग्गी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
बदायूं। शनिवार रात ककराला-उसहैत रोड पर बाइक सवार लोग एक बुग्गी से टकरा गए। हादसे में अलापुर के मोहल्ला इमलिया नगला निवासी 35 वर्षीय दीनदयाल की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठीं सुखरानी और चमेली समेत पांच
साल का बालक हिमांशु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
