संडे स्टोरीः आपको 'डायबिटीज' है तो ये आपके लिए है...कहीं आप भी तो नहीं हो चुके शिकार

संडे स्टोरीः आपको 'डायबिटीज' है तो ये आपके लिए है...कहीं आप भी तो नहीं हो चुके शिकार

बदायूं। ड्रीमगर्ल के नाम से मशहूर सिने अभिनेत्री हेमामालिनी को डायबिटीज, सिने अभिनेता अक्षय कुमार को डायबिटीज...और तो और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को भी 20 सालों से डायबिटीज। मजे की बात ये कि ये सभी एक ही कंपनी की दवा भी खाते हैं और उसका विज्ञापन भी करते हैं। कभी 'आज तक' न्यूज चैनल में रहे पत्रकार सुधीर चौधरी भी इसका विज्ञापन करते हैं तो 'इंडिया टीवी' वाले रजत शर्मा भी जल्द से जल्द इस दवा को खरीदने की वकालत करते नजर आते हैं। 

अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो कहीं न कहीं आपने भी ऐसे विज्ञापन जरूर देखे होंगे। (देखें वीडियो )


कुछ लोग तो इसे सच ही समझ बैठे हैं कि जब इतने बड़े-बड़े चैनलों पर दवा का विज्ञापन हो रहा है तो सच ही होगा। लेकिन ऐसा कतई नहीं है। यह सारे वीडियो तकनीक का दुरुपयोग करके बनाए गए हैं। 

------

मुख्यमंत्री समेत सभी की आवाज सुनिये, चक्कर खा जाएंगे

बदायूं। वीडियो तो एडिटिंग करके पहले भी बनाई जाती रही हैं लेकिन इन वीडियो में कुछ खास है तो वह हैं इनकी आवाज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत रजत शर्मा, सुधीर चौधरी, अक्षय कुमार आदि की आवाज तो आप एक बारगी पहचान ही नहीं पाएंगे। हूबहू वही आवाज, लेकिन यदि वीडियो में आप गौर से इनकी लिप्सिंग देखेंगे तो सच्चाई समझ आ जाएगी। 

-----

हूबहू आवाज...आखिर कैसे !

बदायूं। जो लोग एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में जानते हैं, उनको समझने में देर नहीं लगेगी कि ये एआई का कमाल ही है जो सभी की आवाजें एकदम उनके जैसी ही वीडियो में सुनाई दे रही हैं। वीडियो में इसी तकनीक का दुरुपयोग साफ नजर आता है। 

------

अमित शाह को भी नहीं छोड़ा...जनसभा में बिकवा दी दवा

बदायूं। वीडियो में गृहमंत्री अमित शाह की भी एक जनसभा दिखाई जा रही है, जिसमें वह एक खास दवा को प्रमोट करते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो एडिट करने वालों ने अमित शाह तक को नहीं छोड़ा। 

------

....तो क्या किसी की नहीं पड़ रही नजर !

बदायूं। ये सारी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुकी हैं और इन्हें खासा समय भी बीत चुका है लेकिन ताज्जुब की बात है कि लोगों को बरगलाकर एक खास दवा का प्रचार करने वाली कंपनी और वीडियो एडिट करने वालों पर न तो कोई कार्रवाई हो सकी और न ही किसी ने इन्हें रोकने की कोशिश की। और तो और, प्रमुख चौनलों ने भी अपने दुरुपयोग को रोकने की कभी जरूरत नहीं समझी।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto