पत्नी और बच्चे की हत्या कर सुसाइड की कोशिश...जानें कहां का है मामला

पत्नी और बच्चे की हत्या कर सुसाइड की कोशिश...जानें कहां का है मामला

सब की बात न्यूज। गाजियाबाद के थाना कविनगर में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या  के  बाद आत्महत्या का प्रयास किया। थाना क्षेत्र कविनगर के महेन्द्रा एन्कलेव के बी ब्लॉक  में अमरदीप शर्मा रहते हैं। 

बृहस्पतिवार दोपहर उनके घर में उनकी पत्नी सोनू और उनका पुत्र विनायक मृत अवस्था में मिले। डीसीपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और फोरेन्सिक टीम भी जानकारी कर रही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अमरदीप शर्मा ने पत्नी व बच्चे को मारकर आत्महत्या करने की कोशिक की है। अमरदीप शर्मा को घायल अवस्था में हाॅस्पिटल मे भर्ती कराया गया है और वह अधबेहोशी की अवस्था में कुछ बातें स्वीकार भी कर रहे है। इसके अलावा एक सुसाइड नोट भी मौके से मिला है, जिसमे उन्होने अपनी पत्नी व बच्चे को मारकर क्षमा मांगते हुये अपने सुसाइड करने की बात लिखी है। बताया जा रहा है कि पत्नी व बच्चे को चाकू से मारा गया है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto