10 करोड़ 49 लाख की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

10 करोड़ 49 लाख की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण


बदायूं। भाजपा कार्यालय पर सांसद निधि के अंतर्गत 10 करोड़ 49 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण सांसद संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिला संयोजक हरिओम पाराशरी व अन्य पदाधिकारियों ने किया। 

इस मौके पर सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। हर गांव में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना ही भाजपा सरकार का मुख्य लक्ष्य है। डबल इंजन सरकार में विकास योजनाओं को तेजी से किया जा रहा है। 

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान की जा रही है। इस मौके गजेंद्र यादव, ओमकृष्ण सागर, अमित पाठक, अनेकपाल पटेल, शारदाकांत शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत गुप्ता, सुखदेव राठौर, केशव चैहान, रानीसिंह पुंडीर, मोनिका गंगवार आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto