डिप्टी सीएम के साले के बेटे ने छात्र के माथे पर मार दी गोली, या फिर कुछ और है मामला...

डिप्टी सीएम के साले के बेटे ने छात्र के माथे पर मार दी गोली, या फिर कुछ और है मामला...

आरोपित छात्र पूर्व एमएलसी का है भतीजा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के रिश्ते में साले लगते हैं पूर्व एमएलसी

हत्या की एफआईआर दर्ज, हालांकि कुछ लोग रील बनाने के दौरान गोली लगने की भी कर रहे चर्चा

सबकी बात न्यूज

लखनऊ। लखनऊ में एक छात्र की माथे पर गोली लगने से मौत हो गई। उसकी हत्या किए जाने का आरोप डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के रिश्तेदार के नाबालिग बेटे पर लगा है। मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित और उसके माता-पिता समेत छह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। 

अब तक के घटनाक्रम के अनुसार, पूर्व एमएलसी संजीव त्रिपाठी के नाबालिग बेटे का सोमवार को बर्थडे था, जिसके लिए उसने पार्टी में अपने दोस्तों को बुलाया था। जिस उनैज की मौत हुई है, वह भी उसका दोस्त था। बताते हैं कि सभी दोस्तों ने घर के नीचे कार में ही पार्टी की, जिसमें उनैज के अलावा आरोपित किशोर, उसके तीन दोस्त व

गाड़ी का ड्राइवर मौजूद थे। इसी दौरान चली गोली उनैज के माथे पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारी गई या किसी और तरीके से चल गई, इसका तो नहीं पता, लेकिन पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि चर्चा इस बात की भी है कि रील बनाने के दौरान गलती से गोली चल गई जो उनैज के माथे के बीचों बीच जा लगी। 

-------

आरोपित व उसके माता-पिता समेत छह नामजद

लखनऊ। इस मामले में उनैज के पिता जमीर खान ने हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उनैज के नाबालिग दोस्त, उसके पिता संजीव त्रिपाठी व मां समेत आरोपित के दो दोस्तों को नामजद किया गया है। इसके अलावा संजीव का ड्राइवर भी नामजदों में शामिल है।

--------

उनैज के परिवार वाले बोले-बेटे की हत्या की गई

लखनऊ। सरोजनी नगर के बेहसा गांव में रहने वाले जमीन खान इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के व्यापारी हैं। उनका बेटा उनैज कक्षा सात का छात्र था। जमीर के अनुसार, सोमवार को संजीव त्रिपाठी के बेटे का बर्थडे था। संजीव का बेटा उनके घर आया

और उनके बेटे उनैज को लेकर चला गया। शाम करीब साढ़े सात बजे संजीव त्रिपाठी का फोन आया जो उनके बड़े बेटे उनैद ने उठाया। संजीव ने उससे कहा कि उनैज अस्पताल में है। जब वह वहां पहुंचे तो उनैज मृत मिला। उसके माथे के बीचों बीच गोली का निशान था। जमीर के अनुसार, उनके बेटे की हत्या की गई थी। 

--------

बसपा से एमएलसी रह चुके हैं आरोपित के चाचा

लखनऊ। आरोपित छात्र के चाचा अरविंद कुमार त्रिपाठी उर्फ गुड्डू त्रिपाठी बसपा से एमएलसी रह चुके हैं। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। आरोपित के पिता संजीव त्रिपाठी कृष्णानगर के बालाजी कॉम्पलेक्स में रहते हैं। बताते हैं कि अरविंद और संजीव रिश्ते में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले लगते हैं। जमीर खान का आरोप है कि उनके बेटे को सभी आरोपितों ने मिलकर पकड़ा और उसके बाद उसे गोली मार दी। उनके बेटे ने भी रोजा रखा था और वह भूखा ही आरोपितों के साथ चला गया था। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto