सीएम ब्राइटन ग्लोबल स्कूल में मची रंगारंग कार्यक्रमों की धूम...बच्चों की प्रस्तुतियों पर झूमे अभिभावक

सीएम ब्राइटन ग्लोबल स्कूल में मची रंगारंग कार्यक्रमों की धूम...बच्चों की प्रस्तुतियों पर झूमे अभिभावक

धूमधाम से मनाया गया स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव 'ग्लोबल स्टार्स-2025'

बदायूं। कादरचौक स्थित सीएम ब्राइटन ग्लोबल स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव 'ग्लोबल स्टार्स-2025' धूमधाम से मनाया गया। वृहद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के प्रस्तुतिकरण पर जमकर तालियां बजीं। बच्चों के साथ अभिभावक भी प्रस्तुतियां देखकर अभिभूत हो गए। 


कादरचौक में सीएम ब्राइटन ग्लोबल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाता जा रहा है। यहां न केवल बच्चों की शिक्षा पर बेहद ध्यान दिया जाता है बल्कि

उनके व्यक्तित्व के निखार के लिए भी तमाम आयोजन समय-समय पर किए जाते रहते हैं ताकि आने वाले भविष्य में बच्चे कहीं भी किसी भी क्षेत्र में पिछड़ न सकें। इसी


के तहत स्कूल के वार्षिकोत्सव में छोटे-छोटे बच्चों को भी मंच का डर दूर करने के लिए उनसे कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया गया। बच्चों ने न केवल रंगारंग प्रस्तुतियां दी बल्कि कई ऐसे कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जो समाज को संदेश देने वाले हों। चार युगों


पर आधारित कार्यक्रम 'चार युग' और 'नौ देवियां' बेहद सराहा गया। इन पर जमकर तालियां बजीं। इन कार्यक्रमों में स्कूल की छा़त्राओं ने सभी का मन मोह लिया। इसके


अलावा राजा भोज समेत महिषासुर वध का भी मंचन किया गया। कई हास्य प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का अंग रहीं। 


इस मौके पर स्कूल प्रबंधन से अर्चना सक्सेना, आकाश सक्सेना, हर्ष सक्सेना, राजेश पटेल, सपना पाराशरी समेत स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद रहा। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto