बदायूं। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर मेरठ के पास शुक्रतीर्थ में 12 फरवरी को "ग्राम परिक्रमा यात्रा"का शुभारम्भ हुआ था। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी से यात्रा अनवरत रूप से चल रही है। मंगलवार को ग्राम परिक्रमा यात्रा का कार्यक्रम ग्राम संजरपुर गुलाल विकास खंड उझानी में हुआ।
किसानों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि दुनिया के लोग आज आज प्रधानमंत्री की तरफ देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वपटल पर हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। किसान हमारे देश का भगवान है। किसान एक तरफ अन्न उगाता है तो दूसरी तरफ किसान का बेटा सीमा पर सुरक्षा कर देश की सेवा करता है। प्रधानमंत्री की बदौलत आज कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा रहा है। उनकी ही बदौलत अयोध्या में भव्य व दिव्य भगवान श्री राम के मंदिर में रामलला पधार चुके है।
शोध विभाग प्रमुख रुचि कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प किसानों की आय दोगुनी करने का है। जब किसान खुशहाल होगा तभी हमारा देश भी खुशहाल होगा। भाजपा सरकार ने किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया है, जिसमें किसान सम्मान निधि, फसल दुर्घटना बीमा, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला आदि प्रमुख हैं।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि आज माताएं बहनें पूरी तरह से सुरक्षित हैं। किसान रात को भी अपने खेत पर जाकर रखवाली कर सकता है। गरीबों को भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह सब भाजपा की सरकार में ही संभव है।
इस मौके पर संजय यादव, नत्थूलाल वर्मा, योगेश शर्मा, देवेंद्र चौहान, महावीर राठौर, ललतेश ठाकुर, हरवीर राजपूत, धर्मेंद्र गौड़, अनिल भारत, सुमनवीर सोलंकी, अमित किंकर, आकाश, अवनीश सिंह, अभिषेक ठाकुर, विशेषकान्त मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
937
-
बदायूं समाचार
609
-
गतिविधियां
491
-
राजनीति
160
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
