टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, फुफेरा भाई घायल

टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, फुफेरा भाई घायल

बदायूं। बाइक पर जा रहे ममेरे-फुफेरे भाई को टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया। 



कस्बा रुदायन निवासी अरुण पुत्र संतोष श्रीवास्तव अपने फुफेरे भाई रोहित पुत्र उमेश श्रीवास्तव निवासी सादाबाद थाना गुन्नौर के साथ किसी काम से इस्लामनगर गया था। मंगलवार रात दोनों बाइक से रुदायन आ रहे थे। इसी दौरान एक पेट्रोल पंप से टाटा मैजिक निकला, जिसकी टक्कर बाइक से हो गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद इस्लामनगर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

यहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया जबकि रोहित को परिजन जिला अस्पताल ले गए। पुलिस ने टाटा मैजिक समेत उसके चालक अशरफ पुत्र आलेहसन निवासी मोहल्ला पछाया इस्लामनगर को हिरासत में ले लिया। मृतक अरुण दो भाई हैं जिसमें अरुण छोटा था। उसके पिता व माता हिमाचल प्रदेश के बद्दी में रहकर मजदूरी करते हैं जबकि अरुण यहां पढ़ाई कर रहा था। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto