संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक
SAB KI BAAT
Jun 26 2024
11000
बदायूं। घूसखोरी में पकड़ी गई महिला क्राइम इंस्पेक्टर और सिपाही के बाद अब अगला नंबर दातागंज तहसीलदान के लिपिक का लगा है। वह एक जमीन का दाखिल खारिज करने के नाम पर पांच हजार रुपये ले रहा था। एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के अनुसार, दातागंज के गांव केशोपुर निवासी नंदकिशोर ने शिकायत की थी कि उसकी पिता की मौत के बाद अंधरउ गांव में मौजूद विरासत की जमीन को गलत दर्ज कर दिया गया है। इसे सही कराने के लिए तहसीलदार का लिपिक राजीव कुमार शर्मा पांच हजार रुपये मांग रहा है। इसके बाद टीम ने भ्रष्ट लिपिक को ट्रैप करने के लिए नंदकिशोर को पांच हजार रुपये लेकर लिपिक के पास भेजा गया। टीम के लोग वहां पहले ही पहुंच गए। जैसे ही लिपिक ने नंदकिशोर से रुपये लिए, टीम ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद टीम उसे मूसाझाग थाने ले गई और एफआईआर दर्ज कराई। बताते हैं कि इस मामले में उंगली तहसीलदार पर भी उठ रही है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ भी जांच को लिखा गया है।
----
संबंधित खबरें भी देखें
- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा
- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
