बिसौली में एक और 'फर्जी ' लूट...अब सास-ससुर व पुत्रवधू ने रची लूट की कहानी

बिसौली में एक और 'फर्जी ' लूट...अब सास-ससुर व पुत्रवधू ने रची लूट की कहानी

बदायूं। बिसौली में एक के बाद एक फर्जी लूट के मामले सामने आ रहे हैं। अब एक और घर में फर्जी लूट हुई लेकिन पुलिस ने केवल पांच घंटे में इसका खुलासा कर दिया। 

शनिवार को बिसौली के गांव फिरोजपुर निवासी रूपेश मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुछ बदमाश उनके घर में घुस आए और उसकी पुत्रवधू साधना उर्फ भावना पत्नी प्रदीप मिश्रा के साथ मारपीट कर उसके कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवर व ढाई लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश तमंचा दिखाते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसपी देहात कृष्णकान्त सरोज के  पर्यवेक्षण


 तथा सीओ बिसौली सुनील कुमार के नेतृत्व में बिसौली पुलिस द्वारा सुरागसी करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गये व  स्थानीय व्यक्तियों एवं परिजनों से पूछताछ की गयी तो मामला खुलता चला गया। पता चला कि परिजनों ने ही घर में रखे जेवर व रुपये की लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस ने रूपेश मिश्रा व उसकी पुत्रवधू साधना उर्फ भावना समेत अन्य परिजनों से अलग-अलग गहनता से पूछताछ की तो सभी की बयानबाजी भी अलग-अलग मिली। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछा तो वे टूट गए। इसके बाद रूपेश व उसकी पत्नी समेत साधना की निशानदेही पर कथित तौर पर लूटे गए जेवर व नगदी उनके घर से ही बरामद कर ली गई। 

--------

बिसौली में इससे पहले भी गढ़ी गईं लूट की कहानियां

बदायूं। बिसौली तहसील में इस प्रकार का यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ ही समय पहले खाद व बीज व्यापारी विपिन गुप्ता ने फर्जी लूट की कहानी गढ़ी थी। इससे पहले गांव हबीबपुर दजराम में भी एक महिला ने अपने घर में लूट की घटना बताकर पुलिस को गुमराह किया था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया था। 

------

संबंधित खबरों के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें- 

- बिसौली में लाखों की डकैती...महिला के हाथ बांधकर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा

https://sabkibaat.in/post/robbery-worth-lakhs-in-bisauli----woman-s-hands-were-tied-and-cloth-was-stuffed-in-her-mouth-

- न डकैत आए, न लूट हुई....घर की महिला ने ही किया था डकैती का 'ड्रामा'

https://sabkibaat.in/post/neither-the-dacoits-came-nor-the-robbery-took-place---the-lady-of-the-house-had-staged-the-robbery-drama-

- बिसौली में चार लाख की लूट का शोर, पर मामला तो दिल की 'लूट' का है...

https://sabkibaat.in/post/there-is-noise-of-loot-of-rs-4-lakh-in-bisauli-but-the-discussion-is-about-the--loot--of-the-heart---


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto