बिसौली में चार लाख की लूट का शोर, पर मामला तो दिल की 'लूट' का है...

बिसौली में चार लाख की लूट का शोर, पर मामला तो दिल की 'लूट' का है...

बदायूं। शनिवार सुबह एक खाद व बीज विक्रेता के यहां लूट का शोर मचा तो पुलिस पहुंच गई। दुकानदार के अनुसार, बदमाशों ने असलहों के बल पर दुकान से चार लाख का कैश लूट लिया जो उसने बैंक में जमा करने को रखा था। हांलाकि शाम तक पुलिस ने मामले का फर्जी लूट का खुलासा कर दिया। मामला पारिवारिक विवाद का निकला लेकिन चर्चा है कि यह पारिवारिक विवाद न होकर प्रेमप्रसंग का है। 

बिसौली में बिल्सी रोड पर ग्राम साहनपुर निवासी विपिन यादव की आयुष खाद भंडार के नाम से दुकान है। विपिन के अनुसार, शनिवार सुबह करीब दस बजे पांच बदमाश दुकान पर आ धमके और असलहों के बल पर उसे कब्जे में लेकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने दुकान में रखा चार लाख का कैश लूट लिया। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार आ गए। दुकानदारों को एकत्र होता देख बदमाश बोलेरो में सवार होकर भाग गए। नंबर के अनुसार बोलेरो सम्भल जिले की है। 

घटना की जानकारी होने पर सीओ सुनील कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश यादव घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां विपिन यादव ने मारपीट और चार लाख़ लूटने की बात पुलिस को बताई। इसके बाद एसएसपी ब्रजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए और विपिन यादव से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और कुछ देर बाद पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। 

----

गाड़ी का नंबर बड़े भाई के साढ़ू का

बदायूं। पुलिस की जांच में पता चला कि जिस बोलेरो में बदमाशों के आने का बताया जा रहा है वह विपिन के भाई राजेन्द्र के साढू के पिता के नाम पर दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने बोलरो समेत पांच संदिग्धों को पकड़ लिया। इसमें विपिन के भाई राजेंद्र के साढ़ू राहुल, अखिलेश, नीरेश, भूपेन्द्र व गिरिराज शामिल थे। यहां राहुल ने बताया कि विपिन कुमार का उससे पारिवारिक विवाद चल रहा है। शुक्रवार की रात वह बिसौली-बिल्सी रोड पर अपने साथियों के साथ मेला देखने आया था। मेला देखने के उपरान्त मेले में ही सो गया। शनिवार सुबह विपिन जब दुकान खोलने के लिए आया तो अखिलेश, नीरेश ने विपिन को ताला खोलने से पहले ही उसके पास पहुंच कर पूछा कि वह हमको बेवजह क्यों परेशान करता है। इसी बात पर विपिन उग्र हो गया और गाली गलौच करने लगा। इसके बाद उन तीनों ने विपिन को पीट दिया। आसपास के दुकानदारों के आने पर वे तमंचा लहराते हुए भाग गए। 

-----

पुलिस को बताया कि लूट की वारदात फर्जी

बदायूं। इसके बाद पुलिस ने विपिन से पूछताद की तो उसने बताया कि लूट की घटना झूठी है। उसके भाई के साढू राहुल ने अपने साथियों के साथ आकर उसके साथ मारपीट की थी। लूट की कोई घटना नहीं हुई है। इसके बाद पुलिस ने विपिन को भी हिरासत में ले लिया। 

------

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार

1. राहुल पुत्र कालीचरन निवासी नदरोली थाना गुन्नौर, सम्भल 

2. अखिलेश पुत्र रामकुमार निवासी नदरोली 

3. नीरेश पुत्र कल्यान सिंह निवासी ग्राम धनीपुर थाना जुनावई, सम्भल 

4. भूपेन्द्र पुत्र शिव नारायण निवासी ग्राम फाजलपुर थाना जुनावई, सम्भल  

5. गिरीराज पुत्र सोपाली निवासी ग्राम बुघौती थाना जुनावई, सम्भल

---------

...तो किसी रिश्तेदार से है प्रेम संबंधो का मामला

बदायूं। बताया जाता है कि पकड़े गए लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो मामला कुछ और ही निकला। हालांकि पुलिस ने अपने खुलासे में इसका जिक्र नहीं किया है। चर्चा है कि विपिन का संबंध अपने भाई की  एक रिश्तेदार महिला से है। इसका पता जब दोनो के परिजनों को लगा तो उसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto