ऑटो में युवती से बोले युवक... 'चलो, हम छोड़ देंगे घर'
SAB KI BAAT
Oct 06 2024
2780
बदायूं। शहर के बीचोंबीच एक युवती से चलते ऑटो में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। चलते ऑटो में दो युवकों ने युवती से कहा कि चलो, हम तुम्हें घर छोड़ देंगे। इसके बाद युवती चीखी तो चालक उसे उतारकर भाग खड़ा हुआ।
शहर की एक कॉलोनी निवासी बरेली में जॉब करती है। रविवार को वह बरेली से वापस अपने घर लौटी थी। उसने इंदिरा चौक से घर जाने के लिए ऑटो किया। ऑटो में चालक के अलावा पीछे दो युवक और बैठे थे। बैठने के बाद युवती को अहसास हुआ कि पीछे बैठे दोनों युवक शराब पीये हैं लेकिन तब तक चालक ने ऑटो चला दिया था। युवती के अनुसार, चालक भी ऑटो को आड़ा तिरछा करके चला रहा था। इसी बीच ऑटो में पीछे बैठे युवकों ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। कहा कि मैडम, चलो कहां जाना है हम छोड़ देते हैं। इस पर युवती ने चालक से ऑटो रोकने को कहा लेकिन उसने ऑटो नहीं रोका। इस पर युवती ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया तो ऑटो चालक उसे आंबेडकर पार्क के पास छोड़कर भाग गया। युवती ऑटो का नंबर भी नहीं देख पाई। परिजनों का कहना है कि वह इसकी पुलिस में शिकायत करेंगे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT